कानपुर नगर24अगस्त2026*मजदूरों की मेहनत पर कथित ‘करोड़ो की वसूली का खेल’!*
*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर*बृजेश मिश्रा नाम के व्यक्ति पर ₹1.87 करोड़ के कथित खेल में गंभीर आरोप,कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्राइवेट फर्म इमेंस मेन पॉवर के जरिए काम करने वाले मजदूरों ने मुख्य मुंशी बृजेश मिश्रा के साथ उसके अन्य सहयोगियों पर अवैध वसूली, वेतन कटौती और विरोध करने वाले कर्मचारियों को धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।*
*पीड़ितों का दावा है कि नौकरी के नाम पर ₹10 से ₹20 हजार तक की रकम लेने, इसके बाद वेतन से कथित मासिक कटौती, हाजिरी में खेल तथा सीसी-पीवीआर की तारीख बढ़वाने के नाम पर हजारों रुपये वसूले गए*।
*मजदूरों द्वारा उपलब्ध कराए गए हिसाब में अलग-अलग मदों को जोड़कर करीब ₹1.87 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता का दावा किया गया है। आरोप है कि वसूली का विरोध करने वाले मजदूरों को नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी तक दी गई।*
*मजदूरों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई पर कथित कटौती ने गरीब परिवारों को आर्थिक संकट में धकेल दिया। शिकायत के बाद पुलिस स्तर पर कार्रवाई शुरू होने की बात की जा रही है और मजदूर अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा हर कथित वसूली का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।*
*पीड़ितों के अनुसार भ्रष्टाचार और अपराध पर सीधा प्रहार करने वाली उत्तर प्रदेश योगी सरकार में मजदूरों की आवाज दबाने के बजाय अब उनकी मेहनत की पाई-पाई का हिसाब होना चाहिए।*
*@all*
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प