कानपुर नगर23अगस्त24*अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल नेतृत्व व मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर द्वारा गठित टीम ने दबिश देकर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 365/2024 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त शिवकुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व० शारदा प्रसाद श्रीवास्तव निवासी 723 डी पुरादलेर अल्लहापुर थाना जार्ज टाउन जनपद प्रयागराज को दिनांक 11.08.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुकदमा उपरोक्त में अन्य लोगों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अन्य साक्ष्यों की बरामदगी हेतु अभियुक्त शिवकुमार श्रीवास्तव का माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 22.08.2024 को 02 दिवस पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्रदान किया गया। अभियुक्त से पुनः पूछताछ की गयी, पूछताछ में अभियुक्त शिवकुमार द्वारा बताया गया विश्वविद्यालय में फर्जी मार्कशीट बनाने का हमारा एक गैंग है। मैं बाहरी छात्रों के (अंक बढाने, अनुत्तीर्ण को उत्तीर्ण करने तथा फर्जी मार्कशीट बनाने) का काम इक्ट्ठा करके लाता हूँ, सारिणीयन पंजिका तथा ब्लैंक मार्कशीट मुझको जगदीश पाल लाकर देते है, मेरे द्वारा सारिणीयन पंजिका में संशोधन कर दिया जाता था । इसके अतिरिक्त अन्य फर्जी मार्कशीट डिग्री तैयार करने में मेरा सहयोग यूनिवर्सिटी वाले व साइबर कैफे वाले भी करते थे। अभियुक्त की निशादेही पर काफी कूटरचित दस्तावेज व इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बरामद कराये गये हैं।
बरामदगी विवरण-
1. 10 अदद पृष्ठ सारिणीयन पंजिका चार्ट,
2. 32 अदद ब्लैंक मार्कशीट,
3. 02 अदद पेन ड्राइव
4. एक अदद मेमोरी कार्ड मय कार्ड रीडर
More Stories
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26*अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल: अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन संदेश पर NDPF ने जताया आभार,
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*