March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर21दिसम्बर23*रमईपुर-कबरई फोरलेन निर्माण के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी*

कानपुर नगर21दिसम्बर23*रमईपुर-कबरई फोरलेन निर्माण के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी*

कानपुर नगर21दिसम्बर23*रमईपुर-कबरई फोरलेन निर्माण के लिए मिली पर्यावरण मंजूरी*

कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर, महोबा के 96 गांवों से होकर निकलेगा हाईवे

*कानपुर।* रमईपुर से हमीरपुर होते हुए कबरई तक प्रस्तावित कानपुर-कबरई फोरलेन समानांतर हाईवे निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनओसी मिल गई है।
यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर तैयार होने वाला यह 112 किमी लंबा हाईवे कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर व महोबा से होकर गुजरेगा। हाईवे से लखनऊ–कानपुर से हमीरपुर होते हुए छतरपुर के रास्ते भोपाल तक आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात मिलेगी।
कानपुर-सागर हाईवे टू लेन होने के कारण आए दिन दुर्घटना व जाम की समस्या से लोगों को सामना करना पड़ता है।
दुर्घटनाओं व जाम से निजात के लिए रमईपुर से कबरई तक 3700 करोड़ की लागत से 112 किलोमीटर लंबे फोरलेन समानांतर हाईवे बनाने की योजना तैयार की गई थी। कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर व महोबा से होकर गुजरने वाले हाईवे के लिए एनएचएआई ने पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी की मांग की थी, जो पूरी हो गई।
एनएचएआई प्रोजेक्ट मैनेजर अर्जुन ढांगे ने बताया कि फोरलेन निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनओसी जारी कर दी गई। भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हित 96 गावों में करीब 3700 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए अलाइनमेंट रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अलाइनमेंट रिपोर्ट आते ही भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी की जाएगी।

*बनाये जायेगें चार बड़े और छह छोटे पुल*

इस हाईवे को बनाने के लिए चार बड़े, छह छोटे पुल बनेंगे। साथ ही चार फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज होगा। कुल 21 अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को हाईवे क्रॉस करने में आसानी हो।

*समानांतर हाईवे पर 100 किलोमीटर होगी वाहनों की रफ्तार*

112 किमी लंबे हाईवे की सुविधा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इसके लिए एनएचएआई हर प्रमुख मार्ग से हाईवे को जोड़ने का कार्य कर रहा है। समानांतर हाईवे पर 14 स्थानों से वाहन स्वामी प्रवेश व निकासी कर सकता है। समानांतर हाईवे का डिजाइन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहनों को चलने के लिए तैयार किया जा रहा है। साथ ही हाईवे पर वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए पांच कंट्रोल रूम तैयार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा पर हाईवे पर तैनात पेट्रोलिंग पार्टी सुविधा मुहैया कराएगी। समानांतर हाईवे पर जितना प्रयोग-उतना टैक्स के आधार पर वाहन स्वामियों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके लिए सभी प्रवेश द्वारों पर बैरियर टोल का प्रावधान रहेगा।

*ये गांव किए गए चिन्हित*

*कानपुर नगर*
शंभुआ, कठेरूआ, काकोरी, चौराई, हड़हा, छौकी, किशुनपुर मंझावन, खेरसा, कठुई, मगरासा, रमईपुर, बाजपुर, लुधौरी, हाजीपुर, शुंभआ दो

*घाटमपुर तहसील*
बरौली, रायपुर, पड़री लालपुर, सतरहुली, सरांय, सिरोह, भदेवना, छाजा, रामसारी, मिर्जापुर, कुम्हेड़िया, ओरिया, बम्हौरा, इटर्रा, गुच्चुपुर, परास प्रथम खंड, कोरिया पश्चिमी, कोहरा, सजेती, बम्हौरी, चितौली, अनोइया, बावन, मदुरी, बरीपाल, असगहा, पड़री गंगादीन, सिरसा, कंधौली, धरछुआ, मैधरी, असवार मऊ, समुही, लहुरीमऊ कासिमपुर, परास द्वितीय खंड, कोरिया पूर्वी

*फतेहपुर बिंदकी तहसील*
परसेंढ़ा एहतमाली, परसेंढ़ा मुस्तकिल, गंगूपुर, श्यामपुर

*हमीरपुर*
देवगांव, गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा, अराजी मुतनाजा पंधरी, पढ़ौली, पारा, इटरा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, भौनिया, पत्योरा दरिया, पत्योरा डांडा।

*मौदहा तहसील*
परछा, अरतरा, सढ़ा, अखईपुर, करहिया, गिधरस, मदारपुर, छिमौली, छिरका, अकोना, रतवा, मौदहा, रीवन गांव

*महोबा*
खन्ना, चिचारा, बंहिगा, बरबई, गौहारी, कबरई, मरहठी, बघवा, कैमाहा, रिवई सुनैचा, बीला उत्तर, नहदौरा माफ, बरम्हौली, कहरा, मरहठी शामिल हैं।

Taza Khabar