कानपुर नगर20फरवरी*तहसील नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
1- सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
2- प्राप्त शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए तीन टीमों को समाधान दिवस के पश्चात मौके पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज तहसील नर्वल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील नर्वल प्रांगण में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी नर्वल को आवश्यक निर्देश दिए।
1- तलाब के चारो तरफ पौधरोपण कराया जाए।
2- तालाब के चारो तरफ लगे पेड के नीचे लोगो के बैठने के लिए चबूतरा बनाया जाए।
3- प्रत्येक स्थिति में तालाब का संपूर्ण कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करा लिया जाए।
4- तालाब के चारो तरफ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए।
5- तालाब के पास ही खाली जगह पर पार्क बनाया जाए जिसमें ओपन जिन भी विकसित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी नर्वल, मुख्य चिकित्साधिकरी समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*विधवा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप,
मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर 2026। : टूरिस्ट बस की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार
मुजफ्फरनगर29सितंबर 2026*बुढ़ाना में स्कॉर्पियो सवारों ने कार रोककर युवक को बेरहमी से पीटा,