कानपुर नगर19मई24*थाने के गेट पर शव को रखकर परिजनों ने हंगामा कर दर्ज कराया मुकदमा*
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस सचेन्डी थाना के अंतर्गत जे के टायर कंपनी के पास शनिवार दोपहर एक शव मिलने पर पुलिस की जांच से भिसार गांव का रहने वाला अजय कोरी के रूप में शिनाख्त हुई । जो चकरपुर में किराए पर रहकर प्राइवेट नौकरी से जीवन जी रहा था परिजनों को दी गई सूचना के आधार पर हत्या का आरोप लगाकर दर्ज कराया गया मुकदमा
मामला है थाना सचेंडी अंतर्गत गांव भिसार निवासी अजय कमल जो की 1 वर्ष पहले मोहल्ले की ही रहने वाली लड़की से प्रेम संबंध बनाकर शादी की थी । इसके बाद में चकरपुर में किराए के मकान पर रह रहा था । जो रोज की तरह है कोल्डिंग कंपनी किसान नगर में प्राइवेट नौकरी करने गया था। शनिवार की रात घर वापस न आने पर पत्नी आकृति की सूचना पर परिजनों ने खोजबीन की पर उसका मोबाइल बंद मिला जिस कारण उनका संदेह गहरा गया । क्योंकि मामला प्रेम विवाह का था। परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद रविवार दोपहर टायर कंपनी थाना सचेंडी अंतर्गत बेटा अजय की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई जहां मौके पर जाकर देखा तो गंभीर स्थितियों में मरा पाया गया जिसकी हत्या होने की शंका जाहिर की गई । परंतु पुलिस के द्वारा तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने पर परिजनों ने अजय का शव लेकर थाने के गेट पर रखकर शीघ्र कार्रवाई करने का हंगामा करने लगे साथ ही गांव के ही निवासी लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया गया और मांग की गई मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा पुलिस द्वारा काफी मान मनौवत की गई परंतु परिजन हंगामा काटते रहे थाने में भीड़ बढ़ती जा रही थी तो थाने द्वारा तत्काल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिजनों को एफ.आई.आर.की कापी सौपी गयी जांच होने के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया अजय का शव लेकर घर चले गये मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने मामले को शांत करके परिजनों की मांगों को पूरा करने की बात कही मुकदमा के हिसाब से गिरफ्तारी की जाएगी । थाने में लगभग 3 घंटे बाद माहौल की शांति हुई

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*
मथुरा 28 फरवरी 26,*सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रज की होली को बदनाम करने के संबंध में*