*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
*शहर में बुधवार शाम रमजान मुबारक का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार से रोजा और शाम को इफ्तार की शुरुआत होगी*।
*शहर के 200 से अधिक स्थानों और मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। चांद दिखते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई और लोग एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते नजर आए*।
*गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा, जिसे मुस्लिम समाज पूरे माह इबादत और बरकत के साथ मनाता है। मस्जिदों और छतों पर शाम से ही लोग चांद देखने के इंतजार में जुटे रहे*।
*वहीं समाजवादी पार्टी से विधायिका नसीम सोलंकी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कानपुर व विधानसभा क्षेत्र की जनता को माह-ए-रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद रमजान के मौके पर परिवार के साथ घर पर रहकर इबादत कर पाने की खुशी है*।

More Stories
सहारनपुर27जुलाई26*कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद थामेंगे सपा का दामन*
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*