कानपुर नगर18अक्टूबर*नवजात बच्चा काले रंग के कपड़े में लिपटा हुआ नौबस्ता मंदिर के माली को मिला
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को नौबस्ता मंदिर बीघापुर जनपद उन्नाव में सुबह लगभग 5:30 बजे एक नवजात बच्चा काले रंग के कपड़े में लिपटा हुआ नौबस्ता मंदिर के माली को मिला जिसने बच्चे की सूचना बीघापुर थाने में दी तत्काल महिला S. I. अर्चना जी ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया और चाइल्डलाइन 1098 को सूचित किया चाइल्डलाइन समन्वयक दिवाकर ओझा द्वारा जनपद के सभी उच्च अधिकारियों को नवजात बच्चे की सूचना दी गई और बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार चाइल्डलाइन टीम सदस्य अमन शर्मा शालिनी मिश्रा बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गए जहां मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा व बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता हरि वेंद्र सिंह मौजूद रहे बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर नगर से रूबी कटियार न्यूज़ यूपीआजतक
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*