कानपुर नगर16जनवरी24*थाना बादशाहीनाका के बीट पुलिस अधिकारियों ने पेश की मानवता की मिसाल*
आज दिनांक-16.01.2024 को आवेदक श्री सतीश कुमार बधवाल पुत्र स्व0 परमात्मा प्रसाद बधवाल नि0-5 सी 01 केसी व्यास कालोनी भीलभाडा राजस्थान के द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई कि मै नौघड़ा जनरलगंज में व्यापार हेतु आया था जिसमें मेरे पास लाल रंग का ट्राली बैग था जो कही खो गया जिसमें बिल बिल्टी कागजात और महत्पूर्ण कपड़े के सैम्पल थे उपरोक्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना बादशाहीनाका के बीट पुलिस अधिकारी का0 0599 अंकित कुमार व का0 3719 बबलू कुमार द्वारा आवेदक के साथ मौके पर पहुँच कर देखा गया व आस पास की दुकानों में लगे कैमरो की वीडियो व फुटैज चेक की गयी तो जनरलगंज की दुकान के पास से बैग मिल गया मौके पर ही आवेदक को बैग सुपुर्द मे दिया गया। आवेदक ने चैक किया उसका पूरा सामान बैग मे मौजूद मिला आवेदक का चेहरा खुशी से खिल उठा एवं कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
More Stories
नई दिल्ली27अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली27 अप्रैल26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया27अप्रैल26*सपने कुचलने नहीं देंगे – कर्नल अशोक सिंह का कांग्रेस पर वार*