कानपुर नगर16अक्टूबर23*पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उप निदेशक खेल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर मण्डल आर0एन0 सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश के क्रम में वर्ष 2023-24 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला बैडमिन्टन प्रतियोगिता दिनांक 26 से 28 अक्टूबर, 2023 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज में आयोजित की जायेगी, जिसमें कानपुर मण्डल की टीम भाग लेगी। उक्त प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के पूर्व जिला स्तरीय ट्रायल्स/चयन दिनांक 18 अक्टूबर, 2023 को समय प्रातः 09ः00 बजे से एवं मण्डल स्तरीय ट्रायल्स/चयन दिनांक 18 अक्टूबर, 2023 समय सायं 03ः00 बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी उपरोक्त जिला एवं मण्डलीय तिथि को ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में श्री रमेश कुमार यादव, अंशकालिक मानदेय बैडमिन्टन प्रशिक्षक के मो0नं0-9140701410 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
—————

More Stories
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*