कानपुर नगर12फरवरी24*मा0 महापौर जी द्वारा विशेष सफाई अभियान में लगे सफाई योद्धाओं के सम्बन्ध में बैठक की गयी
आज दिनांक 12.02.2024 को सायं 05ः30 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में मा0 महापौर जी द्वारा विशेष सफाई अभियान में लगे सफाई योद्धाओं के सम्बन्ध में बैठक की गयी । बैठक में मा0 महापौर जी ने निर्देश दिये कि महापौर सफाई योद्धाओं में नियमित, संविदा एवं चयनित के स्थान पर सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी ही रखे जाये। जो आउटसोर्स कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित होगा, उनके स्थान नये कर्मचारी रखे जायेंगें । सफाई योद्धाओं की सुविधा हेतु झाड़ू एवं अन्य सफाई उपकरण इत्यादि रखे जाने हेतु एक वाहन क्रय किये जाने हेतु महा0 महपौर जी द्वारा निर्देशित किया गया।
बैठक में डॉ अजय संख्वार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री मनोज पाल, जेड0एस0ओ0-1, श्री सुशील कुमार गुप्ता, जेड0एस0ओ0-2, श्री आशीष वाजपेई, जेड0एस0ओ0-3, अरविन्द यादव, जेड0एस0ओ0-5, श्री विजय शंकर शुक्ला, जेड0एस0ओ0-6, श्री रहमान, प्रभारी रबिश इत्यादि उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **