कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
कानपुर देहात। अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता आवेदिका प्रीति पत्नी सोमनाथ निवासी ग्राम बाघपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन पार्सल भेजने की बात कहकर पार्सल को पुलिस के पकड़ लेने की धमकी देते हुए पीड़िता से 1,40,000/- जन सेवा केन्द्र से ट्रांसफर करवाकर साइबर ठगी करने के सम्बन्ध में दिनांक 03.10.2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत दर्ज करायी थी।
जिस पर थाना शिवली पुलिस (साइबर सेल हेल्प डेस्क) द्वारा जांच एवं कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की कटी हुयी धनराशि में से 55,425/- रुपए को दिनांक 11.04.2026 को आवेदिका के खाते मे वापस करायी गयी है। शेष धनराशि कि वापसी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का धन्यवाद दिया ।

More Stories
अयोध्या30मई26*लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित
सुल्तानपुर30मई26*अपराध एवम अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव30मई26*ट्रक समेत 77 फ्रिज और 40 एसी लूटे, फिर दुकानदारों और कारोबारियों को बेचे; 1 लाख के इनामी गैंग का पर्दाफाश-