कानपुर नगर11जनवरी24*मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कानपुर दर्शन कार्यक्रम निरन्तर चालू रखने हेतु बैठक हुई
मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कानपुर दर्शन कार्यक्रम निरन्तर चालू रखने व अधिक आकर्षक बनाने हेतु एक बैठक मण्डलायुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी, बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0, अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न0/आ0) अजीत कुमार सिंह, कोआर्डिनेटर डा0 सुधाशु राय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण निर्देशः-*
◆ विद्यालय के बच्चों की टूर ट्रिप को और आकर्षक बनाया जाये।
◆ कानपुर दर्शन के अन्तर्गत जितने पर्यटन स्थलों को जोडा गया है उनमें मूलभूत सुविधाओं यथा-पेयजल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करा लिया जाये, जिससे कि टूर पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न हो।
◆ समस्त बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन जूम बैठक कर विद्यायल के बच्चों को कानपुर दर्शन के अन्तर्गत विजिट कराने हेतु प्रेरित किया जाये।
◆ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा अपने अधीनस्थ अलग शहरों के महाविद्यालयों के बच्चों को विजिट कराने हेतु प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यो से वार्ता कर प्रेरित किया जाये, जिससे की बच्चे कानपुर के इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सके।
◆ कानपुर दर्शन का शोसल मीडिया में प्रचार-प्रसार कराया जाये।
◆ गाइड से फीड बैक लेकर एकत्र किया जाये व सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाये, जिससे टूर को और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।
◆ कानपुर दर्शन में पर्यटन स्थलों के साथ-साथ इण्ड्रस्ट्री, शिक्षण स्थान व अन्य लर्निंग प्वाइन्ट को भी जोडा जाये, जिससे लोगो की रूचि को देखते हुये अलग-अलग प्रकार के टूर पैकेज बनाये जा सकें।
◆ विद्यालयों में टूरिज्म क्लब का गठन किया जाये।
◆ रात्रि दर्शन हेतु भी पैकेज तैयार किया जाये, जिसमें लोग अपने कार्य से फ्री होकर रात्रि के समय अपने परिवार के साथ टूर कर सकें।
◆ दिव्यागों, महिलाओं व सीनियर सिटीजन के लिये अलग टूर पैकेज बनाया जाये।
◆ कानपुर दर्शन के अन्तर्गत बहुत जल्द फैमिली ट्रिप व इण्डीव्यूजवल ट्रिप की शुरूआत भी की जायेगी, जिससे लोग अपने परिवार के साथ कानपुर दर्शन की ट्रिप पर जा सकें।
——————

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण