कानपुर नगर11अक्टूबर23*अतिक्रमण हटाओ अभियान में चलाया गया बुल्डोजर।
कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
कानपुर यतीमखाना परेड पर जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यतीमखाना से बेगमगंज रोड पर वहाँ के दुकानदारों द्वारा रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर। सूचना मिलने के बाद भी जिन लोगों ने अपनी अपनी दुकानों के आगे से फुटपाथों पर किये गए अतिक्रमण को नही हटाया, उन पर आज बुल्डोजर बाबा का कहर बरपा। वहाँ रोड पर जितनी देर बुल्डोजर रहा, लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिन लोगों को सूचना मिलने के बाद भी रोड पर समान रखा मिला, उनका सारा सामान बुल्डोजर द्वारा उठाकर डम्फर में लदवा कर नगर निगम वाले ले गए।

More Stories
कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!