कानपुर नगर10सितम्बर2023*मीडिया अपडेट थाना कलक्टरगंज*
*दृष्टि ने किया मोबाइल का सर्च ऑपरेशन*
कानपुर। ऑपरेशन दृष्टि के तहत शहर भर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर से पुलिस के मददगार बने हैं। थाना कलक्टरगंज क्षेत्र में गिरा युवक का मोबाइल पुलिस ने कैमरे एवं सर्विलांस की मदद से खोज निकाला।
घटनाक्रम के मुताबिक कल दिनांक 9.9.2023 को संजय भंडारी पुत्र श्री विजय चांद निवासी 33/57 चिक कानपुर ने रात्रि समय करीब 10:00 बजे सुरसा मंदिर से हल्सी रोड थाना कलक्टरगंज क्षेत्र जाते वक्त अपना मोबाइल कंपनी सैमसंग जिसका मोबाइल नंबर 9415040224, 8318566419 यह है की गिर जाने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने खोए हुए मोबाइल की जांच पड़ताल ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत लगवाए गए कैमरे की मदद से व सर्विलांस प्रकोष्ठ के कर्मचारियों की सहायता लेते हुए मोबाइल को ट्रेस किया तथा मोबाइल बरामद कर पीड़ित को आज रविवार दिनांक 10.9.2023 को सुपुर्द किया गया।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: