कानपुर नगर10अप्रैल2025* भ्रष्टाचार का चोला ओढ़े है भाजपा : स्वामी प्रसाद मौर्य।
*_किसान परेशान नवजवान को नौकरी नहीं धर्म के नाम पर भाजपा लड़ाने का काम कर रही_*
*_2027 में अपनी जनता पार्टी जरूरत पर करेगी गठबंधन: खत्म करेगी भाजपा का राज_*
मोनू कुशवाहा बिल्हौर
कानपुर बिल्हौर अरौल में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 15 मार्च से शुरू हुई संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा गुरुवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से अरौल होते हुए कन्नौज के लिए रवाना हो गई। एक्सप्रेसवे से उतरते ही जिलाध्यक्ष राम राज्य मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके उपरांत हुए अरौल स्थित बुद्ध विहार में आयोजित हो रही बौद्ध कथा में शामिल हुए। कथा के आयोजन प्रदीप कुमार बौद्ध व वीरेंद्र सिंह बौद्ध शाहिद पूरी आयोजित कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन किया। उन्होंने बौद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया और कथावाचक शाक्य मोहन बौद्ध व शाक्य तृप्ति बौद्ध को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान को बचाना, वर्तमान भाजपा सरकार को उसकी असफलताओं के प्रति सावधान करना और जनता की आंख में धूल झोंककर जो कर साजिश की जा रही है उससे जनता को जागरूक हो उन्होंने कहा आज दलित व पिछड़ों का शोषण हो रहा है। जाति धर्म पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। छुट्टा जानवरों से किसान परेशान है। शिक्षा इतनी महंगी हो गई है की गरीब, मजदूर व किसान के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र की जगह राजतंत्र नजर आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच अगले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी।
मौके पर मौजूद रहे पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि उनका 1 साल के बाद ही भाजपा की नीतियों से मन हट गया था और उन्होंने इसका विरोध भी शुरू कर दिया था। उन्होंने कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके। हमेशा बहुजन समाज के हित में काम किया। और समय आने पर भाजपा के किनारा कर लिया। वहीं कथा में मौजूद भक्तों ने कथावाचकों के द्वारा सुनाई गई बौद्ध कथा का रसपान किया। इस मौके पर सोबरन शास्त्री, महेंद्र कुशवाह,अरुण, वेद प्रकाश, अखिलेश, शिवकुमार, अनुज, जीतू, मोनू, श्याम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

More Stories
सुल्तानपुर11जुलाई26* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन;
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*