कानपुर नगर07सितम्बर2023*फायर करने वाले हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज
कानपुर नगर के वर्चस्व को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज आरोपी की तलाश तेज कर दी है। रायपुरवा के लक्ष्मीपुरवा निवासी सोनू कनौजिया पुत्र स्व. बाबूलाल निवासी लक्ष्मी पुरवा थाना रायपुरवा ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह बुधवार की रात ११ बजे डिप्टी पड़ाव के पास वर्मा ज्वैलर्स की दुकान के सामने खड़ा था। तभी अपराधी सुनील उर्फ गिलटं पुत्र राम अवतार निवासी लक्ष्मीपुरवा ने सोनू पर फायर किया, जिससे छर्रे लगने से सोनू घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच में की गयी। सोनू कनोजिया के छर्रे लगने के निशान बने हुये ।उसे मेडिकल हेतु भेजा गया है। वहीं पुलिस व आरोपी की तलाश में लग गई है। सोनू थाना रायपुरवा से गैंगस्टर का मुल्जिम है तथा अपराधी सुनील गिलट हिस्ट्रीशीटर है वर्चस्व की लड़ाई में तीन नाम निकलकर और सामने आ रहे हैं जिनका घटना से पहले भी सोनू कनौजिया से विवाद हुआ था जिसमें से एक को पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। दोनों के मध्य वर्चस्व को लेकर लड़ाई है

More Stories
सहारनपुर6अगस्त26*सरदार सुरजीत सिंह का पूर्व जिलाधिकारी ने शाल पहनाकर किया सम्मानित*
नई दिल्ली6 अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*