कानपुर नगर05सितम्बर23*जायदाद बेदखल मामले में सीनियर सिटीजन एक वर्ष से लगा रहा एसडीएम के चक्कर।
कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
श्रीमती राबिया बेगम पत्नी फारुख निवासिनी 95/78 बड़ा भैंसिया हाता अंसार नगर कानपुर नगर ने अपने बड़े पुत्र मो0 इरफान पुत्र फारूक व बहू शाहीन अख्तर पत्नी मो0 इरफान को अपने पति फारुख एवम स्वयम की मारपीट व गालीगलौज से तंग आकर अपनी जायदाद से बेदखल कर समाचार पत्र आज में 2जुलाई2022 को इस्तिहार भी दिया था और उसी के साथ साथ 20 अगस्त 2022 को वकील के द्वारा एसडीएम कानपुर नगर के यहाँ कानूनी रूप में उपरोक्त अपने बड़े लड़के व बहू को जायदाद से बेदखल करने के लिए धारा-7(1) भरण पोषण कल्याण अधि0 2007 के तहत केश भी दायर किया हुआ है।
आज पूरा 1 वर्ष हो चुका है। उपजिलाधिकारी कार्यालय से उपरोक्त इरफान को एसडीएम कोर्ट में पेश करने हेतु थानाध्यक्ष बेकनगंज कमिश्नरेट कानपुर नगर को क्रमशः 12जुलाई2023 तथा 09अगस्त2023 दो नोटिस भी भेजे गए परन्तु मो0 इरफान की दबंगई व गुंडागर्दी के आगे सभी नतमस्तक है और प्रार्थिनी बरिष्ठ नागरिक होने के बाबजूद भी न्याय नही पा सकी है। उपरोक्त इरफान ने प्रार्थिनी एवम उसके पति को घर मे आते जाते प्रतिदिन गली गलौज करने का नियम बना रखा है।
प्रार्थिनी उपरोक्त अपने बड़े बेटे व बहू की आये दिन मारपीट व गालीगलौज से तंग आ चुकी हैं। मीडिया के माध्यम से मैं कहना चाहती हूँ कि अगर मुझे एसडीएम द्वारा शीघ्र ही न्याय न मिला तो मैं अपने पति के साथ आत्महत्या को मजबूर हो जाऊंगी। जिसके जिम्मेदार एसडीएम कानपुर नगर एवम थानाध्यक्ष बेकनगंज कानपुर नगर स्वयम होंगे।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*