कानपुर नगर01मई25*डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू का निरीक्षण किया।
कानपुर नगर से मोनू सिंह की खास खबर यूपीआजतक
कानपुर नगर*जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ -सफाई रंगाई- पुताई पढ़ाई लिखाई इत्यादि के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं से नेल्सन मंडेला के विषय में सवाल भी पूछे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि कहा कि पढ़ाई- लिखाई में उत्सुकता बहुत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से भविष्य में क्या बनने, के बारे में पूछा तो बच्चों ने अपने-अपने स्तर से जवाब दिए।
इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, खेरसा में ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने हेतु संभावित जमीन का निरीक्षण किया और बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसके क्षेत्रफल व अन्य बिंदुओं की जानकारी ली।

More Stories
मुजफ्फरनगर7 अप्रैल 26*स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू का हल्ला,
रामपुर7अप्रैल26*पति ने अपनी ही सिपाही पत्नी और बेटे को कार में जिंदा जलाया :
लखनऊ 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*