कानपुर नगर01जुलाई24*अखिलेश जी के 51वेंजन्मदिन पर 51 व्रक्ष लगाकर जन्मदिन मनाया।
आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार पीडीए वृक्षारोपण महाभियान के तहत अध्यक्ष बिल्हौर विधानसभा इंजी विनय यादव ने विधानसभा के ककवन ब्लाॅक के विभिन्न गाँवों में 51 फलदार व घने छायादार वृक्ष रोपकर मनाया । एक ओर जहाँ आज विश्व वैश्विक तापन की गंभीर समस्या से जूझ रहा है वहीं माननीय अध्यक्ष जी का यह अभियान उनकी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व जुड़ाव को दर्शाता है। अध्यक्ष जी की दूरदर्शी सोंच समावेशी विकास के इरादों को लेकर चलने वाली है। जहाँ पीडीए के रूप में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने से है वहीं अनियोजित विकास व पर्यावरणीय संवेदनहीनता के रवैये से पर्यावरण संरक्षण को मुख्य मुद्दों में लाकर समावेशी विकास सुनिश्चित करने से है। देश को आज सामान्य जन को शुद्ध वायु सुस्वास्थ्य के लिए लाखों करोड़ों पेड़ों को रोपने की आवश्यकता है। जो आने वाले समय में शुद्ध प्राणवायु आक्सीजन, स्वादिष्ट फल और इस तपती धूप से राहत देने का काम करेंगें जैसे देश व प्रदेश में समाजवादी रूपी वृक्ष सभी को लाभान्वित कर रहा है व करेगा।
आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार इन्हीं सारे आयामों को समाहित कर देश को प्रगति पर ले जाने वाली है।
आज इसी मुहिम में मैंने भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पीपल, बरगद, पाकड़, गुलमोहर, नीम, शीशम, आम, अमरूद, जामुन आदि के 51 वृक्ष रोपकर पीडीए वृक्षारोपण में अपना अंशदान किया है। अभी आगे और वृक्ष रोपण करने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
आप सभी समाजवादी साथियों से भी यही अपील है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिवस को हरित जन्मदिवस के रूप में मनाने के लिए कम से कम एक वृक्ष अवश्य रोपें तथा उसका अच्छे से देखभाल करना सुनिश्चित कर अपना अंशदान दें।
इस दौरान विधानसभा महासचिव मेवालाल दोहरे, ग्राम प्रधान धीरेन्द्र कमल, प्रधान होरीलाल गौतम, प्रधान अनिरुद्ध कमल, प्रधान नरेश कठेरिया, प्रधान मुकेश गौतम, बी डी सी छोटी बिट्टी गौतम, जगत सिंह गौतम,ओम जी, बीडीसी कुलदीप, शशिकांत पाल, सुमित,हेतराम, बीडीसी अजीत, अनिल गौतम व आदि ग्रामवासी लोगों का विशिष्ट रूप से सहयोग मिला।
More Stories
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 14 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 14 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*