कानपुर नगर 9 सितंबर 26*11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे*
कानपुर नगर *जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा*
कानपुर नगर, 09 सितम्बर 2026।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे 11 सितम्बर 2026 को जनपद कानपुर नगर के भ्रमण पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह जनसुनवाई, निरीक्षण एवं विभागीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एससी/एसटी आयोग के सदस्य सर्किट हाउस सभागार, कानपुर नगर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
भ्रमण के दौरान आयोग के सदस्य गोविन्द नगर स्थित बाल्मीकि बस्ती, जिला अस्पताल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास तथा वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, उनकी कार्य परिस्थितियों तथा उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
——-

More Stories
अयोध्या 9 सितंबर 26*16.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नैपुरा पंपिंग स्टेशन, 25 वर्षों बाद किसानों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत।*
कानपुर देहात 9 सितंबर 2026**जिलाधिकारी के निर्देशन में नंदपुर गौशाला का संयुक्त निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी 9 सितंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन