May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 30 अप्रैल26*आमजनता पर टैक्सों की भरमार लेकिन मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित जनता*

कानपुर नगर 30 अप्रैल26*आमजनता पर टैक्सों की भरमार लेकिन मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित जनता*

*Breaking News kanpur*

कानपुर नगर 30 अप्रैल26*आमजनता पर टैक्सों की भरमार लेकिन मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित जनता*

*पूर्व की सरकारों की तरह बड़े बड़े वादों का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में भी जनता की मूलभूत सुविधाओं पर लग चुका है पूर्ताः विराम, हर स्तर पर सिर्फ़ त्राहिमाम*

*तो वहीं अब विभागीय मनमानी और भ्रष्टाचार के चलते जलसंकट गहराता जा रहा है,रावतपुर ऑफिसर कॉलोनी में जल संकट बना “सरकारी लापरवाही” की बड़ी मिसाल*

*रावतपुर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में PWD विभाग की घोर अनदेखी और कथित भ्रष्टाचार के चलते बीते 48 घंटों से क्षेत्रीय लोगों को पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हो पाई है।*

*स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी देशराज की लापरवाही के कारण पानी की टंकी लंबे समय से खराब पड़ी है, और गर्मियों के चरम पर भी मोटर की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही। बल्कि समस्या की शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और बेबसी दोनों बढ़ते जा रहे हैं।*

*क्षेत्र में व्याप्त इस जल संकट ने अब गंभीर रूप ले लिया है, जहां लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय निवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाजा आम जनता भुगतती रहेगी?*

*वर्षों से चली आ रही इस समस्या का आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी और मिलीभगत से जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।*

Taza Khabar