February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 21 फ़रवरी 26*थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा एक शिकारी को बंदूक व बारूद के साथ किया गिरफ्तार

कानपुर नगर 21 फ़रवरी 26*थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा एक शिकारी को बंदूक व बारूद के साथ किया गिरफ्तार

कानपुर नगर 21 फ़रवरी 26*थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा एक शिकारी को बंदूक व बारूद के साथ किया गिरफ्तार

कानपुर नगर *दिनाक 20/02/2026 को ग्राम अलीपुर करुआमऊ के जंगल में शिकारी द्वारा गोली मारकर एक नीलगाय का शिकार किया गया था, जिसका कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया तो उनके साथ हाथापाई कर शिकारी मौके से भाग गये थे, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2026 थारा 325 बीएनएस एवं धारा 9/44/50/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि० पंजीकृत कर अज्ञात अपराधियों की जानकारी कर गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी।

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जनपद कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त का अनावरण करते हुये अभियुक्त… महेन्द्र पुत्र स्व० पूरन निवासी ग्राम बावडी थाना पौरी जनपद श्योपुरी मध्य प्रदेश वर्तमान पता ग्राम सिहुरा दारा शिकोह थाना बिल्हौर कानपुर नगर उम्र करीब 36 वर्ष को घटना में प्रयुक्त बंदूक के साथ आज दिनांक 21.02.2026 को सिहुरा दारा शिकोह के जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1. महेन्द्र पुत्र स्व० पूरन निवासी ग्राम बावडी थाना पौरी जनपद श्योपुरी मध्य प्रदेश वर्तमान पता ग्राम सिहुरा दारा शिकोह थाना बिल्हौर कानपुर नगर

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 48/2026 धारा 325/115(2)/351(3)/352 बीएनएस एवं धारा 9/44/50/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि० व 3/25/27 शस्त्र अधि० थाना बिल्हौर कानपुर नगर

बरामदगी :-

1. एक देशी टोपीदार बंदूक

2. बारूद का एक कंटेनर

3. एक डिब्बी बारूद (पोटाश)

4. तीन गोले रांगा

5. 58 छरें

6. एक शस्त्र लाइसेंस

अभियुक्त को गिफ्तार करने वाली टीम-

1. उ०नि० अजय कुमार

2. उ०नि० अक्षय कुमार

3. उ०नि० कपिल कुमार

उत्तर प्रदेश पुलिस

Taza Khabar