*Big Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 2 मई26*नाबालिग ग़रीब बच्ची की मां की गुहार बेअसर, क्षेत्रीय जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ दिया जा रहा आश्वासन*
*मासूम को बहला फुसलाकर कर किया गया अगवा, इंसाफ मांगने पहुंची मां को ही मिली चौकी प्रभारी की फटकार,हनुमंत विहार थाना अंतर्गत क्षेत्र से 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को किया गया 35 वर्षीय सूरज नाम के व्यक्ति द्वारा अगवा*
*न्यू श्याम नगर से पांच दिन पहले अगवा हुई बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी बेटी की तलाश में थाने-चौकी के चक्कर काट रही मां को ही चौकी प्रभारी द्वारा डांटकर भगा दिया जाता है और 12 वर्षीय बच्ची के मामले में किनारा कर लिया जा रहा है*।
*पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को हल्के में लेते हुए,अपने हिसाब से प्रार्थना पत्र लिखवाया और आरोपी के खिलाफ़ मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर दिया, जबकि आरोपी पहले ही घर में घुसकर धमकी दे चुका था।*
*पीड़िता के अनुसार, नौबस्ता के मछरिया निवासी 35 वर्षीय सूरज ने साथियों के साथ मिलकर उनकी 12 वर्षीय बच्ची को मोबाइल का लालच देकर फरार है,, जिस पर क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन पुलिस न तो आरोपी को पकड़ पा रही है और न ही उसके साथियों से किसी प्रकार की पूछताछ कर रही है।*
*उल्टा पीड़ित परिवार को ही सवालों और फटकार का सामना करना पड़ रहा है। गरीबी और लाचारी के बीच एक मां न्याय के लिए भटक रही।*
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण