कानपुर नगर 18 मार्च 26*27 मार्च को सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक, परमिट एवं पंजीकरण मामलों पर होगा विचार*
कानपुर नगर*सम्भागीय परिवहन अधिकारी राकेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त, कानपुर मण्डल, कानपुर की अध्यक्षता में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, कानपुर की बैठक दिनांक 27 मार्च 2026 को अपरान्ह 05:00 बजे आयुक्त शिविर कार्यालय, छः बंगलिया, आर्यनगर, कानपुर में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में कैरेज बाई रोड एक्ट, 2007 के अंतर्गत “कॉमन कैरियर” के पंजीकरण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जाएगा। साथ ही, उक्त अधिनियम के तहत पंजीकरण नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों पर भी निर्णय लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 84 के अंतर्गत निर्धारित परमिट की शर्तों के उल्लंघन के मामलों में धारा 86 के तहत परमिटों के निलंबन अथवा निरस्तीकरण पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक में कानपुर नगर के मेट्रो स्टेशनों से जुड़े नवसृजित नगर बसों के संचालन विषय पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा, अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया जा सकता है।
सर्वसम्बन्धित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
——–

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है