*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 16 नवंब 26*शहर में नहीं थम रहा ठगी का प्रहार, पुलिस की सख़्त कार्यवाही के बाद भी कोई न कोई ले लेता है नए ठग का अवतार*
कानपुर नगर *साइबर ठगों ने 82 वर्षीय पेंशनर सुरेंद्र कुमार निगम के खाते पर बोला धावा, उड़ाए 92 हजार रुपये!*
*गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली रतनलाल नगर निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग हुए साइबर ठगी के शिकार,परिजनों के अनुसार 7 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत के दौरान बैंक खाते की जानकारी साझा करने के बाद 12 से 14 नवंबर के बीच खाते से कई बार 2-2 हज़ार और एक बार 77 हज़ार रु का हुआ ट्रांजेक्शन।*
*तो वहीं करीब 92 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। इनमें करीब 77 हजार रुपये सतीश चौहान नामक व्यक्ति के खाते में जाने की बात सामने आई है*।
*हैरानी की बात यह है कि करीब 19 वर्षों से पेंशनर बुजुर्ग को ठगी का पता तब चला, जब वह गैस सिलेंडर का भुगतान करने पहुंचे और खाते से रकम गायब मिली। तभी बुजुर्ग के पुत्र आशीष निगम ने तत्काल बैंक पहुंचकर खाते से आगे के ट्रांजेक्शन बंद कराए और ठगी की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की। बैंक ने आगे की कार्रवाई के लिए मांगी एफआईआर कॉपी*
*पीड़ित परिजनों का सवाल यह है कि आखिर कब तक साइबर ठग लोगों की जिंदगीभर की जमा पूंजी और पेंशन की कमाई पर लगाते रहेंगे सेंध?*
*@all*

More Stories
नई दिल्ली 16 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ16 नवम्बर 26*यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल! 16 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के DM बदले
जम्मू कश्मीर 16 नंबर 26*सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट मारा गया