November 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*पनकी में छठ पूजा समिति के तत्वाधान में मनाया पर्व आतिशबाजी से जगमगाया आसमान*

कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*पनकी में छठ पूजा समिति के तत्वाधान में मनाया पर्व आतिशबाजी से जगमगाया आसमान*

कानपुर नगर 16 नवम्बर 26*पनकी में छठ पूजा समिति के तत्वाधान में मनाया पर्व आतिशबाजी से जगमगाया आसमान*

 कानपुर नगर *पनकी पावर हाउस नहर का घाट
पनकी पावर हाउस नहर व्रत रखे हुई महिलाओं ने अस्त सूरज को जल देकर आरती करके अपने बच्चों और पतियों की लंबी उम्र की की कामना

कानपुर नगर। पनकी क्षेत्र में पूर्वांचल भोजपुरी छठ पूजा समिति पनकी के तत्वावधान में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं और उनके परिजन ढोल-नगाड़ों तथा भक्ति गीतों के साथ घाट पर पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं के हाथों में पूजा की टोकरी और प्रसाद नजर आया।
घाट पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ छठ पूजा देखने आने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, छठी मैया के भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। आसमान में आतिशबाजी की रोशनी देखकर घाट पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूर्वांचल भोजपुरी छठ पूजा समिति पनकी की ओर से आयोजित इस भव्य महापर्व में पूर्वांचल की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की शानदार झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से पूरा पनकी क्षेत्र छठमय नजर आया।
उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन सोमवार को किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी है धूमधाम से आस्था का पर्व छठ मैया बड़ी-बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिस पर हमारी समिति ने विशेष कार्यक्रम रखते हुए सभी सम्मानित जनों एवं क्षेत्रीय, जनप्रतिनिधियों व पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्र दास, कृष्ण दास के अलावा समिति के उपाध्यक्ष कपिल देव सिंह महामंत्री हृदय पाठक कोषाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट राकेश यादव रवि यादव वह संजय गिरी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Taza Khabar