*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*नहीं थमा आत्महत्या का सिलसिला, मानसिक तनाव के चलते एक और आत्महत्या, इस बार महिला ने की आत्महत्या*
*आईआईटी कानपुर में फिर मौत का साया,देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर परिसर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है*।
*शनिवार को आईआईटी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत जूनियर लैब टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली*।
*घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, जहां से सुसाइड नोट, डायरी और कई हस्तलिखित पर्चियां बरामद हुईं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे संस्थान को झकझोर कर रख दिया है और परिसर में हड़कंप मच गया है*।
*पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले अंजू कुमारी की अपने मंगेतर से बातचीत के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया*।
*डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जबकि सुसाइड नोट और पर्चियों की हैंडराइटिंग जांच कराई जा रही है। पुलिस मंगेतर से हुई बातचीत और अन्य पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है*।
*आईआईटी कानपुर में एक बार फिर हुई इस आत्महत्या की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और मानसिक स्वास्थ्य समर्थन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं*।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**