*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 13 सितंबर 26*नौकरी के नाम पर ठगी में फरार महिला गिरफ्तार, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कथित वसूली मामले में कार्रवाई अब भी सवालों में!*
कानपुर नगर *कल्याणपुर पुलिस ने वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार महिला गिरफ्तार कर नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से रकम ली थी।*
*मामले में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात भी सामने आई थी, जबकि आरोपी महिला का पति पहले ही जेल जा चुका है। लंबे समय से फरार चल रही महिला की गिरफ्तारी को पुलिस की सख्त कार्रवाई और समाज में नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी के खिलाफ जागरूकता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।*
*वहीं दूसरी ओर कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्राइवेट फर्म इमेंस मेन पावर के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर कथित लाखों रुपये की उगाही और अवैध वसूली करने वाले मुंशी बृजेश मिश्रा, दीपक शर्मा और अभिषेक कुशवाहा पर अब तक गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई नहीं हुई।*
*पीड़ितों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट न होने से चर्चा है कि नौकरी के नाम पर लाखों ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस का कानून एक जैसा कब दिखेगा। कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई ने उम्मीद जगाई है कि ऐसे मामलों में भी पीड़ितों को न्याय और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।*
More Stories
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
कोलकाता 13सितंबर 26*पश्चिम बंगाल सरकार क्लास 11 और 12 के छात्रों को मोबाइल खरीदने के लिए मिलने वाली ₹10 हजार की मदद बंद करेगी।*