जिलाधिकारी अपडेट 12 मई 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर 12 मई 2023* डीएम ने राज/अवर अधीनस्थ सेवा (प्राविधिक परीक्षा) की तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको के साथ बैठक की
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं श्री सतीश चन्द्र मिश्रा, अनुसचिव/समन्वयी पर्यवेक्षक उ0 प्र0 लोक सेवा आयोग, डॉ0 हरीश प्रताप सिंह सदस्य उ0प्र0 लोक सेवा आयोग प्रयागराज की उपस्थिति में आज बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर के सभागार में उ0प्र0 लोक सेवा अयोग द्वारा दिनांक 14 मई 2023 को जनपद कानपुर में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0परीक्षा) की तैयारियों के सम्बंध में स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निन्म निर्देश दिए:-
समस्त परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा कक्षों की कड़ी निगरानी की जाए।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक प्रत्येक स्थिति में यह सुनिश्चित करे कि उत्तर पुस्तिका खोलते हुए एवं सीलिंग की कार्यवाही करते समय वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें।
समस्त परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए।
समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट/ केन्द्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से परीक्षा केन्द्र में पहुच कर अपने कार्यो को पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वाहन करना सुनिश्चित कराए।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट /सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आज ही संयुक्त रूप से केंद्र व्यवस्थापकों के साथ अपने अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर समस्त प्रकार की तैयारिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में गतिशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन सुनिश्चित करें।
परीक्षा को सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद के 87 परीक्षा केंद्रों में 87 स्टेटिक मजिस्ट्रेटलगाए गए है (प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई तथा 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट (तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट) है। जनपद कानपुर नगर में कुल पंजीकृत अभ्यिार्थियों की संख्या 40986 है।
दिनांक 14 मई 2023 को दो पारियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाहन 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रातः 06-00 बजे ट्रेजरी में उस्थित रहकर समयबद्व रूप में प्रश्नपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

More Stories
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ5अगस्त26*60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया….*
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*