कानपुर नगर 12सितंबर 26*राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रमिकों से संबंधित 48 वादों का निस्तारण*
कानपुर नगर *121 श्रमिकों/आश्रितों को मिला लाभ, 5.63 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का निस्तारण*
कानपुर, 12 सितम्बर 2026।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के क्रम में कार्यालय अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र, कानपुर में श्रम विभाग से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष कार्यवाही की गई। अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि लोक अदालत के लिए श्रम विभाग से संबंधित कुल 90 प्रकरण/वाद चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 48 प्रकरणों/वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि निस्तारित प्रकरणों में कुल 5,63,82,420 रुपये की धनराशि से संबंधित मामलों का निस्तारण हुआ। इन प्रकरणों के निस्तारण से कुल 121 श्रमिकों/आश्रितों को लाभ प्राप्त हुआ।
अपर श्रम आयुक्त ने श्रमिकों/आश्रितों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने बताया कि निस्तारित प्रकरणों में संबंधित श्रमिकों/आश्रितों को क्षतिपूर्ति की धनराशि यथाशीघ्र आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम निषाद, हेमन्त कुमार, मान सिंह, दीपक कुमार मौर्य, अखिलेश वर्मा, दीपक मौर्य तथा वाद सहायक कमलाशंकर त्रिपाठी, राम शरण पटेल, राकेश सिंह एवं अमित खन्ना उपस्थित रहे।
——

More Stories
झाँसी 12सितंबर 26*हमारा बुन्देलखण्ड हमें वापस दो, राम कौ कौल अभियान अनशन एवं सत्याग्रह
रायगड 12 सितंबर 26*उरणच्या मोरा जेट्टी येथे पारंपरिक श्री सत्यनारायण महापूजा; मच्छीमार बांधवांच्या सुख-समृद्धीसाठी प्रार्थना
मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*