June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची - रचना सिंह गौतम

कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम

कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम ने 

रचना सिंह गौतम ने पीड़ितों से मिलकर कहा, ‘आजादी के 79 साल बाद भी गांव को सड़क नसीब नहीं’_

कानपुर नगर*ब्लाक शिवराजपुर के ग्राम पंचायत कुकरी के मजरा बखरिया में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दलित समाज के लगभग अदा दर्जन घर जलकर राख हो गए। दर्दनाक पहलू यह है कि आजादी से लेकर आज तक गांव में पक्की सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी और आग ने पूरा घर-बार निगल लिया। घटना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी पीड़ितों का हाल जानने नहीं पहुंचा।

आग में गरीब दलित परिवारों के घर, कपड़े, बर्तन, मवेशियों का चारा और खाने के लिए रखा पूरा अनाज जल गया। बच्चे-बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे हैं।
प्रशासन बेखबर: सूचना के बावजूद न नायब तहसीलदार व बिल्हौर तहसीलदार, न SDM, न बिजली विभाग का कोई अधिकारी पहुंचा। पीड़ितों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
1947 से आज तक गांव में पक्की सड़क नहीं बन सकी। रास्ता न होने से फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, वरना इतना नुकसान न होता। भाजपा सरकार के “सबका साथ, सबका विकास” के दावे की पोल खुल गई।
आज पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम पीड़ित दलित परिवारों से मिलने बखरिया पहुंचीं। जले हुए घरों और राख के ढेर के बीच उन्होंने पीड़ितों का दुख बांटा। साथ में पंकज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*रचना सिंह गौतम ने कहा ये सिर्फ आग नहीं, दलित-गरीबों के साथ हुआ सरकारी अत्याचार है। एक तरफ शॉर्ट सर्किट से घर जले, दूसरी तरफ सड़क न होने से फायर ब्रिगेड नहीं आई। ये डबल मार है। 79 साल में दलित बस्ती को सड़क न देना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता दिखाता है। DM साहब AC कमरे में बैठे हैं और यहां गरीब के बच्चे भूखे हैं। क्या दलित की जिंदगी की कीमत नहीं?”

हमारी शासन और प्रशासन से मांगे हैं
1. सभी 12 परिवारों को आज ही भोजन, टेंट, बर्तन और 1-1 लाख नकद सहायता दी जाए।
2. पक्का मुआवजा: हर परिवार को 5 लाख का मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाए।
3. सड़क बनाओ बखरिया गांव में तुरंत पक्की सड़क का निर्माण शुरू हो, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न हो।
4. जवाबदेही बिजली विभाग के JE-लाइनमैन को निलंबित करो। जिस अधिकारी ने दौरा नहीं किया, उस पर कार्रवाई हो।
साथ में विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव जोनल अध्यक्ष पुनीत कटियार शशिकांत पाल उपदेश सिंह अंकित

Taza Khabar