कानपुर नगर 11 जनवरी 26*बुक अ कॉल विथ बीएलओ का लाभ उठाएं मतदाता: जिला निर्वाचन अधिकारी*
कानपुर नगर*भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक-ए-कॉल विथ बीएलओ” सेवा प्रारंभ की गई है। इस सेवा का उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में मतदाताओं को सीधे और समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बन सके।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET App पर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के पश्चात “Book a Call with BLO” विकल्प के माध्यम से अपनी पहचान संबंधी विवरण भरकर कॉल बुक करने का अनुरोध दर्ज किया जा सकता है। अनुरोध प्राप्त होने के बाद संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर सामान्यतः 48 घंटे के भीतर मतदाता से फोन पर संपर्क करेगा।
इस सेवा के माध्यम से मतदाता नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन, पता परिवर्तन सहित मतदाता सूची से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सीधे बीएलओ से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान यह सुविधा मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने बूथ लेवल ऑफिसर से संवाद स्थापित करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ हो सके।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,