*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 10 जनवरी 26*फ़िर हुआ डिजिटल अरेस्ट,, दंपति को लगा लाखों का चूना*
कानपुर नगर *डिजिटल अरेस्ट का जाल फिर कामयाब, पढ़े-लिखे दंपती से 17.50 लाख की ठगी*
*पुलिस की लगातार स्कैम से सतर्कता की चेतावनियों के बावजूद मंदबुद्धि समाज के बीच साइबर ठगों का “डिजिटल अरेस्ट” का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है*।
*चकेरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताकर एयरफोर्स से रिटायर्ड मास्टर वारंट ऑफिसर बलवीर सिंह और उनकी पत्नी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा*।
*आधार कार्ड के नाम पर अवैध बैंक लेनदेन का डर दिखाकर दंपती से 17.50 लाख रुपये ठग लिए गए। वीडियो कॉल पर धमकाकर शौचालय जाने, सोने और किसी से संपर्क तक पर रोक लगाई गई। नकली वेरिफिकेशन, फर्जी वारंट और जज नियुक्ति का नाटक कर रकम वसूली गई*।
*अभिषेक पांडे, एसीपी चकेरी के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से जांच जारी है*।
*डिजिटल अरेस्ट के शिकार अब आम लोग नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे, बड़े पदों पर रहे लोग भी बनते जा रहे हैं*।

More Stories
मथुरा 2 मार्च 26*होली मे हुडदंग मचाने वाले 17 उपद्रवियों का शांति भंग मे किया गया चालान
मथुरा 2 मार्च 26*मथुरा जनपद के सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*
बांदा 2 मार्च 26*हमारे बड़े,वयोवृद्ध हमें दौलत नहीं देंते लेकिन संस्कार तो देते है -भगवान भाई