कानपुर नगर 02जनवरी 26*नव वर्ष पर पनकी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब पुलिस व्यवस्था में लाखों भक्तों ने किये दर्शन*
पंचमुखी हनुमान मंदिर में लाखों भक्तों ने किये दर्शन पुलिस ने बेरी कटिंग लगाकर कतार वृद्ध भक्तों को कराये दर्शन ट्रैफिक व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कर वाहनों को निकाला
*कानपुर* नए साल 2026 का पहला दिन पूरे कानपुर में भक्ति और उत्साह से भरा रहा कानपुर के प्रमुख मंदिरों, पार्कों, चिड़ियाघर एवं कानपुर मेट्रो में सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार एवं युवकों की भीड़ के साथ मौज मस्ती करते नजर आए हर कोई नये साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करने के लिए उत्सुक दिखा इसी क्रम में पनकी में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर मे सुबह पट खुलते मंगल आरती के बाद जय हनुमान के जयकारों के साथ भक्तों ने प्रवेश किया दर्शन के उपरांत मनोकामना की और फिर आशीर्वाद लिया महंत जितेंद्र दास और महंत श्री कृष्ण दास ने सुबह पूजन करने के बाद द्वार खोले परिसर में प्रसाद खरीदने चढ़ाने के लिए से भक्तों का तांताँ लगा रहा चारों ओर जय हनुमान का उद्घोष हो रहा था कई सामाजिक संगठनों ने भंडारे भी कराई जिससे भक्ति गानों ने प्रसाद ग्रहण किया भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो जिसके लिए पुलिस ड्यूटी मुस्तैद रही किसी प्रकार से कोई घटना नहीं हुई

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ : जिला पदाधिकारी ने की समन्वय बैठक*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 मासिक अपराध समीक्षा: पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश*
महोबा 10 अप्रैल 26*चरखारी व खरेला में नामित सदस्यों को दिलाई पद गोपनीयता की शपथ