कानपुर नगर २९ नवम्बर २५ * लापता दलित बच्ची की बरामदगी में बड़ी लापरवाही! क्षेत्रीय थाने पर कार्यरत आनंद कुमार पर बच्ची को ढूंढने पर खर्चा मांगने का लगा गंभीर आरोप
आनन्द कुमार जैसे कर्मी के चलते विभाग फिर हुआ बदनाम
बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही संघर्ष नगर इलाके से पिछले अक्टूबर माह से लापता 15 वर्षीय बच्ची की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है।
बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी अनुभव श्रीवास्तव पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी जिम्मेदारों के हाथ खाली हैं।
इसी बीच सामने आया चौंकाने वाला आरोप
परिजनों का दावा है कि दरोगा आनंद कुमार ने खोजबीन के दौरान आने–जाने का खर्चा मांगा!
परिवार का कहना है कि जब वे मदद की उम्मीद लेकर क्षेत्रीय थाने पहुंचे, तब उनसे उल्टा खर्चे की बात कही गई, जिससे वे बेहद आहत हैं।
परिजनों की आपबीती
“ बच्ची लापता है और हम पर ही खर्चे का बोझ डाला जा रहा है।”
“एक महीने से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दरोगा आनंद कुमार सिर्फ कागजी कार्यवाही की उलाहना दे रहे हैं।”
पीड़ितों द्वारा गंभीर सवाल खड़े:
एक माह बाद भी नाबालिग बच्ची को क्यों नहीं ढूंढ पाए क्षेत्रीय जिम्मेदार?
क्या परिवार से मामले में खर्चा मांगने जैसे आरोपों की जांच होगी?
क्या जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बच्ची की सुरक्षा पर खतरा बन रही है?
इस मामले ने स्थानीय लोगों में रोष बढ़ा दिया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस विभाग के क्षेत्रीय उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*