कानपुर देहात6जुलाई 2024* अकबरपुर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला।*
कानपुर देहात 5 जुलाई 2024
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 05.07.2024 को जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात, द्वारा अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर, कानपुर देहात में इण्टर के छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में विशेष काउन्सलर, शुरभि श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कानपुर देहात,नेहा सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कानपुर देहात, मो०अख्तर राजा प्रोफेसर मैकनिकल, इंजीनियरिंग प्रभात इंजीनियरिंग कालेज बारा, कानपुर देहात ने सिविल सेवा, संहित अन्य, परिक्षाओं की तैयारी संबंधी विस्तृत जानकारी दी एवं उनका मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी, अकबरपुर इण्टर कालेज, अकबरपुर के प्राधानाचार्य भारत सिहं कुशवाह व समस्त स्टाफ,राम किशोर सोनकर कनिष्ठ सहायक एवं संस्थान के शिक्षक गण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राधानाचार्य ने धन्यवाद के साथ किया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*