कानपुर देहात29मार्च25*दिनांक 30 मार्च25 को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आदेश निर्गत किया है कि 31 मार्च 2025 (सोमवार) को ईद का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम कार्य दिवस 30 मार्च 2025 (रविवार) रहेगा।अतः दिनांक 30 मार्च 2025 (रविवार) को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे, तथा वित्तीय वर्ष की आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कल जिला कोषागार सहित सभी बैंक भी खुले रहेंगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्य को संपादित करें।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
सतना १० फ़रवरी २६ * सतना में दर्दनाक सड़क हादसा, भैंसों से लदे कंटेनर और तेज रफ्तार ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत
सुल्तानपुर १० फ़रवरी २६ * संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत से परिवार में मचा कोहराम,बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी ज्योति की शादी
नई दिल्ली 10 फरवरी 2026 मंगलवार*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल