कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*
कानपुर देहात *मा0 मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 एवं जनपद प्रभारी मंत्री डा. संजय कुमार निषाद जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रकाश पाल जी, मा0 राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल जी, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की धातु प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डेरापुर, संबंधित अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*