कानपुर देहात28अक्टूबर25*पीएम यसस्वी छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई —
पात्र छात्र अब 15 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन*
कानपुर देहात*जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा सिंह ने अवगत कराया है कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र के अनुक्रम में प्रधानमंत्री यसस्वी (PM YASASVI) टॉप क्लास एजुकेशन इन स्कूल्स योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएँ 15 नवम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षण संस्थानों के नोडल अधिकारी (L1) द्वारा आवेदनों का सत्यापन 25 नवम्बर 2025 तक तथा राज्य नोडल अधिकारी (L2) द्वारा पुनःसत्यापन 05 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। उन्होंने समस्त पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) विद्यालयों को निर्देशित किया है कि समयबद्ध रूप से आवेदन, सत्यापन एवं पुनःसत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे पात्र छात्रों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
More Stories
बांदा 14 अक्टूबर 26*में नवरात्रि पर DJ और लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक की मांग
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26,*17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम शामिल करने और जानकारी करने को विशेष कैंप का आयोजन,,,
बांदा 14 अक्टूबर 26मिशन शक्ति 6.0 – DIG और SP पहुंचे वृद्धा आश्रम, बुजुर्गों को दी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं*