कानपुर देहात27मई24*तेज रफ्तार डीसीएम और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, जिसमें चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत
रनिया थाना क्षेत्र के राही होटल के समीप सोमवार की सुबह कानपुर झांसी मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि रनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर से कानपुर की ओर जा रहा डीसीएम राजेंद्रा चौराहा के पास पहुंचा था। इस दौरान चौराहे के पास खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें उरई निवासी डीसीएम चालक सत्यानंद (50) व हेल्पर अख्तर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के केबिन से दोनों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी रनिया ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी ट्रांसपोर्टर व मृतक चालक व क्लीनर के परिजनों को दे दी गई है।
संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपीआजतक

More Stories
पूर्णिया 23 नवंबर 26*विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*
बस्ती में हैरान करने वाला मामला: 16 वर्षीय छात्र को लेकर लापता होने का शिक्षिका पर आरोप, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
प्रतापगढ़ 23 नवंबर 26 *पट्टी में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ी धारा 3(5) बीएनएस*