कानपुर देहात27नवंबर25*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से श्याम बिहारी शुक्ला, समाजवादी पार्टी से शेखू खान, बृजमोहन यादव, कांग्रेस पार्टी से गोविन्द यादव, आम आदमी पार्टी से रोहित यादव, परियोजना अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*