कानपुर देहात26सितंबर25*समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कानपुर देहात*स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन कराये जाने के निर्देश दिये गये है, के क्रम में आज दिनांक 26.09.2025 को कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर कानपुर देहात, समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झींझक कानुपर देहात पर श्रीमती लता तिवारी, प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष झींझक, कानपुर देहात के द्वारा विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया गया। जनपद में आयोजित समस्त स्वास्थ्य शिविरों में आये हुये कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 29075 हैं। जनपद में कराये गये कुल जांचों की संख्या लगभग 17665 है।

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*