कानपुर देहात26मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
: *बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास / शुभारम्भ कार्यक्रम में मा0 जनपद प्रभारी मंत्री करेंगे प्रतिभाग*
*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक “अकिंचन”*
कानपुर देहात
मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास / शुभारम्भ किये जाने हेतु वृहद समारोह का आयोजन दिनांक 26.05.2025 को पूर्वान्ह 10:30 बजे, लोक भवन, लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है, जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण जनपद स्तर पर भी किया जाना है। साथ ही जनपद स्तर पर प्रतिभाग किये जाने हेतु प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद नामित किये गये है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ-साथ जनपद के माननीय जनप्रतिनिधि गण भी प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे-निपुण घोषित हो चुके विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों / शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरण, टैबलेट वितरण एवं विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले प्रधानाध्यापकों / शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं वर्तमान सत्र में नवाचर के रूप में प्रारम्भ किये गये समर कैंप में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले शिक्षक / शिक्षामित्र / अनुदेशकों को सम्मानित किये जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। उक्त के दृष्टिगत दिनांक 26 मई, 20205 को जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में समय प्रातः 10:30 बजे किया जायेगा। प्रभारी मंत्री जी कल दिनांक 26 मई 2025 को ही पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन सिद्धान्तों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उनके द्वारा समाज के विकास में दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के बारे में समस्त को अवगत कराया जाएगा
[5/26, 6:12 AM] +91 96283 30454: *तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष ने लगाए हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे*
*वीडियो वायरल, विपक्ष हुआ हमलावर*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात…समीपवर्ती जनपद औरैया के अयाना कस्बे में भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा उस समय विवादों में घिर गई जब भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया का एक कथित बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोकप्रिय हिंदी दैनिक बैनर समाचार पत्र सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है वीडियो में यात्रा के दौरान “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे विवादित नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय जनता के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी तूफान खड़ा कर दिया है।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में दिए गए इस बयान को लेकर कई लोग स्तब्ध हैं। इस घटना के तुरंत बाद सदर विधायक के हस्तक्षेप से स्थिति को संभालने की कोशिश की गई, जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने बोल सुधारे। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कठेरिया किसी विवाद में फंसे हों। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर भी वे सुर्खियों में रहे थे। इस पूरे मामले ने विपक्षी दलों को भी भाजपा पर हमला करने का अवसर दे दिया है। सपा, कांग्रेस और अन्य दलों ने भाजपा नेतृत्व से जिलाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से फैल रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि “देश की सेना के सम्मान में निकाली गयी यात्रा में आखिर देश विरोधी नारे क्यों लगे? इस विवाद के बाद जनपद में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोग अब भाजपा जिलाध्यक्ष की स्पष्ट सफाई और प्रशासनिक कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
[5/26, 6:12 AM] +91 96283 30454: *गौशालाओं में जानवरों को हरे चारे के साथ भूंसा सहित उचित मात्रा में दाने आदि को मिश्रित कर पोषकपूर्ण आहार दिया जाए।*
*पशुचिकित्साधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर पशुओं को उचित उपचार मुहैया कराते हुए स्वास्थ्य का रखें ध्यान।*
*गौशालाओं में नियमित एवं व्यापक साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।*
*गर्मी में गौवंशों हेतु पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था गौशालाओं में सुनिश्चित की जाए।*
*बैनर न्यूज़ ब्यूरो/ ओउमजी पाठक “अकिंचन”*
कानपुर देहात
रविवार को विशेष सचिव आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने अकबरपुर नगर पालिका अंतर्गत कान्हा गौशाला तथा नंदी गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम नगर पालिका अकबरपुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया जहां कुल 287 गौवंश सही स्थिति में पाए गए तथा मौके पर सभी गोवंशों की इयर टैगिंग पायी गयी। उन्होंने भूसे की गुणवत्ता एवं पशुओं को दिए जाने वाले हरे चारे के संबंध में जानकारी करने के साथ ही चारे के साथ साथ पशुओं को दिए जाने वाले दाने के संबंध में जानकारी की जिसमें चैयरमैन अकबरपुर प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि दाना व भूंसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि गौशाला में पशुओं की देखभाल अपना दायित्व समझते हुए ही नही बल्कि इंसानियत एवं दयाभाव के दृष्टिगत भी व्यक्तिगत रुचि लेकर करें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु व आगामी वर्ष ऋतु के दृष्टिगत टीनशेड व चारों ओर से ढकने की व्यवस्थाएं सही पायीं। उन्होंने गौशालाओं में केयरटेकर को प्रतिदिन साफ सफाई व्यवस्था दिरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन गौशाला से निकलने वाले गोबर को कंपोस्ट पिट बनाकर उसमे केंचुए छोड़ कर कम्पोस्ट तैयार करने तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रभागीय वन अधिकारी से संपर्क स्थापित कर सभी ग्रामीण अंचलों में स्थापित गौशालाओं तथा नगरी क्षेत्र में स्थापित अन्य गौशालाओं से प्राप्त होने वाली वर्मी कंपोस्ट को नियमनुसार क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित रूप से पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा अपनी उम्र पूर्ण कर चुके पशुओं के खत्म होने पर उनका पंचनामा करते हुए नियमानुसार संस्कार कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अकबरपुर चैयरमैन प्रतिनिधि गुड्डन सिंह जी द्वारा बताया गया कि भविष्य में गौशाला के सामने स्थित रिक्त स्थान की बाउंडरी कराते हुए पशुओं की शिफ्टवार टहलने की व्यवस्था करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। नोडल अधिकारी द्वारा पशुओं की सही देखभाल रखने की हेतु सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अकबरपुर द्वारा बताया गया कि शासन स्तर पर भूसा क्रय हेतु डिमांड प्रेषित की गई है भुगतान प्राप्त होते ही भूसा क्रय किया जाएगा तथा नगर पालिका में लगभग 10.30 बीघा भूमि पर चारा बोया जा रहा है। इससे पूर्व नोडल अधिकारी द्वारा अकबरपुर चैयरमैन प्रतिनिधि के साथ गौशाला प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
तदोपरान्त उन्होंने अकबरपुर, नबीपुर में स्थित नंदी गौशाला का औचक निरीक्षण किया जहां 680 पशुओं का रखरखाव पाया गया। उन्होंने गौशाला में टीन शेड व बोरे की व्यवस्था सही पाई। उन्होंने समस्त व्यवस्थाएं ले अतिरिक्त हरे चारे व भूंसे के साथ ही दाना अनिवार्य रूप से पर्याप्त मात्रा में दिए जाने के भी निर्देश दिये।उन्होंने मौके पर पशुओं की सेवा हेतु गौशाला में उपस्थित पशुओं को गुड़ खिलाया एवं गौशालाओं में बनाये जाने वाले अभिलेखों का भी अवलोकन किया जिसमें नियमित रूप से अंकन किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौशालाओं में सोलर लाइट की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
[5/26, 6:12 AM] +91 96283 30454: *रविवार को आयोजितप्रोजेक्ट नई किरण मे सात मामलों का हुआ निस्तारण*
*प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का दिया जाता है प्रयास*,,,,,, *अरविंद मिश्रा एसपी कानपुर देहात*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,, रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र की अध्यक्षता में की गई। नई किरण में 47 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 07 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, म0हे0का0 305 राममूर्ति यादव, म0हे0का0 54 जयमाला, म0का0 785 स्फूर्ति, म0कां0 1282 आरती, म0कां0 345 रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) तथा नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्यगण रामप्रकाश व श्रीमती कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे तथा सबका विशेष सहयोग रहा।
[5/26, 6:12 AM] +91 96283 30454: *मा० मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डॉ० संजय कुमार निषाद जी का कानपुर देहात का भ्रमण कार्यक्रम।*
कानपुर देहात
मा० मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० (डॉ० संजय कुमार निषाद जी कल दिनांक 26मई 2025 को प्रातः 10.30 बजे मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा बेसिक शिक्षा पोर्टल का शुभारम्भ कार्यकम में प्रतिभाग करेंगे। वहीं 11.30 बजे मा० मंत्री जी द्वारा राजमाता अहिलयाबाई होल्कर जी के कार्यकम में प्रतिभाग करेंगे।12.30 बजे लंच / भौतिक निरीक्षण जनपद की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।16.00 बजे कलेक्ट्रट सभागार में विकासकार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।

More Stories
वाराणसी २० मार्च २६ * ” विश्व गौरैया दिवस : विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए संदेश “, चूं-चूं करती दाना के लिए आने वाली ओ री गौरैया … घर-अंगना आ जा रे …
नई दिल्ली २० मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार
नई दिल्ली 20 मार्च 2026 , शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल