कानपुर देहात20सितम्बर23*5 साल की बच्ची से रेप: साल के बच्चे के साथ खेल रही थी, सुनसान जगह पर ले गया; खून से लथपथ बच्ची पहुंची घर
कानपुर देहात से बड़ी खबर है। यहां पांच साल की मासूम बच्ची से सात साल के बच्चे ने रेप किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। पीड़ित और आरोपी का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टर का कहना है कि बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है।
जिला महिला अस्पताल प्रभारी डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। मेडिकल और प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
कानपुर देहात के अकबरपुर में एक गांव में रहने वाली पांच वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ पड़ोस में रहने वाला सात साल का बच्चा भी खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी बच्ची को सुनसान जगह पर लेकर चला गया। जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची।
मासूम बच्ची ने रोते हुए मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले भैया ने गंदा काम किया है। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बच्चा और पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।
पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही बिरादरी के
पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। इसके चलते पहले तो दोनों में समझौता को लेकर पंचायत चलती रही। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के घर जाकर पूरी घटना बताने के साथ उसे डांट लगाई। इधर लड़के की मां नाराज होकर पीड़िता की मां से लड़ने लगी। इससे बात और बढ़ गई।
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बच्चा भी छोटा है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं चाहती थी, लेकिन बच्चे के माता-पिता ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। बच्चे को डांटने-समझाने के बजाय उल्टा मुझसे ही उलझने लगे। बात नहीं बनी, तो मामला अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह के पास पहुंचा। थाना प्रभारी ने फौरन पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
हर समय मोबाइल देखता रहता था आरोपी बच्चा
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बच्चा अपने से बड़ी उम्र के लड़कों के साथ ज्यादा रहता है। साथ ही हर समय मोबाइल देखता रहता है। मोबाइल पर वह गंदे वीडियो भी देखता था। इसी वजह से शायद इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची और आरोपी बच्चा दोनों अक्सर साथ खेलते भी थे। लेकिन यह इस तरह का कृत्य करेगा। इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी और डॉक्टर सभी हैरान दिखे
रेप की घटना में रिपोर्ट दर्ज कराने से लेकर मेडिकल तक की कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी और डॉक्टर सभी हैरान दिखे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इतनी कम उम्र के रेप के आरोपी और पीड़िता का मामला पहली बार सामने आया है। मेडिकल करने वाले डॉक्टर भी कह रहे थे वह अपनी नौकरी में ऐसा पहला मेडिकल कर रहे हैं। वहीं गांव में भी ये घटना चर्चा का विषय बनी है।
बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि या तो बच्चे के घर का माहौल गंदा है या बच्चा मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखता रहा है, जिससे उसके दिमाग में गंदी बातें घर कर गईं। इसीलिए उसने बच्ची के साथ इस तरह की हरकत की। बच्ची पांच साल की है, इसलिए उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो गई।
विधिक राय लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची और आरोपी बालक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। सात साल से कम उम्र का बच्चा अगर कोई अपराध करता है, तो वह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। फिर भी विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जींद हरियाणा 19 मार्च 26*भाकियू द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज 31 मार्च को होगी जींद में किसान व मजदूरों की बड़ी रैली।
नई दिल्ली 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 19 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*