कानपुर देहात20फरवरी25*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव का किया अवलोकन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत पाण्डेय, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से अजय पाल जिला महामंत्री, समाजवादी पार्टी से शेखू खान सचिव, बहुजन समाजवादी पार्टी से सर्वेश कुमार जिला सचिव, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत