कानपुर देहात18अगस्त*कवरेज करते समय पत्रकार के साथ शिक्षक ने की बदसलूकी*
*शिक्षक की दबंगई से पत्रकारों में रोष*
*एसपी ने शिक्षकों पर मुकदमे लिखने के दिये आदेश*
कानपुर देहात के रसूलाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर में 15 अगस्त को एक पत्रकार खबर कवरेज करने गया था तभी स्कूल के शिक्षक ने कवरेज करते समय पत्रकार का मोबाइल व आई कार्ड छीन लिया व उसके साथ मारपीट की जिसको देखते हुए जनपद के दर्जनों पत्रकारों ने माती मुख्यालय पर पहुँचकर डीएम,एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है,वहीं जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रिपोर्ट लिखने के आदेश रसूलाबाद कोतवाली में दे दिए हैं,और डीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने भी शिक्षक पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। आए दिन पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को कानपुर देहात मीडिया क्लब बर्दाश्त नहीं करेगा।

More Stories
मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*