*कानपुर देहात17मई25* के रनिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को धरदबोचा*
कानपुर देहात के रनिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को धरदबोचा निष्पक्ष जन अवलोकन। अंकित तिवारी। कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंशु पाठक और विमल शर्मा को पुलिस ने राजेंद्र पुल के पास से पकड़ा।घटना रनियां क्षेत्र की है, जहां एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने चिरौरा गांव के अंशु पाठक और विमल शर्मा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में बंधक बनाने और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी।एसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। रनियां थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अंशु पाठक के खिलाफ 2013 में छेड़छाड़ और 2014 में गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*