कानपुर देहात17फरवरी25*निजी ऑनग्रिड मीटर्ड नलकूपों के सोलराईजेशन योजना कुसुम सी-1 कार्यक्रम अंतर्गत करें आवेदन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 में पीएम कुसुम घटक सी-1 योजनान्तर्गत विभिन्न क्षमता के स्थापित निजी ऑनग्रिड मीटर्ड नलकूपों के सोलराईजेशन योजना में इच्छुक लाभार्थी / कृषक बंधुओं से ऑन-लाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। ऑनलाईन आवेदन के लिये लाभार्थी कृषक को यूपीनेडा के विकसित पोर्टल http://upnedakusumc1.in पर अपना आवेदन करेंगें। प्राप्त आवेदनों पर “पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जायेगा। योजना के अन्तर्गत 03 हार्स पावर से लेकर 10 हार्सपावर तक के नलकूपों का सोलराईजेशन किया जाता है। इसे पीएम कुसुम सी-1 के नाम से जाना जाता है।
ऐसे सभी कृषक बन्धु जिसके नलकूपों में 03 हार्स पॉवर से लेकर 10 हार्स पॉवर क्षमता तक के पंप स्थापित हैं योजना लेने हेतु पात्र हैं। नलकूप सोलराईजेशन के लिये राज्य सरकार 60 प्रतिशत एवं भारत सरकार 30 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इस प्रकार कुसुम सी-1 के अन्तर्गत कृषकों को 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। एक ओर जहाँ कृषक 90 प्रतिशत अनुदान से नलकूप को सोलराईज कर अपने बिल में बचत कररेंगें वही बची हुई बिजली के विकय से सालाना 30 से 40 हजार की अतिरिक्त आय पच्चीस वर्षों तक अर्जित करेंगें। वर्ष 2024-25 के लिये 200 किसान ही आवेदन कर योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पायेंगें।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*