कानपुर देहात13जुलाई24*थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रनियां पर की गई जनसुनवाई।*
आज दिनांक 13.07.2024 को जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति जनपद कानपुर देहात द्वारा थाना रनियां में जन-सुनवाई करते हुये थाने पर आये फरियादियों/पीड़ितों को बारी-बारी से सुना गया व उनकी समस्याओं के विधिक, नियमानुसार तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जन-सुनवाई करते हुये पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व थाना दिवस के अवसर पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी थाने पर आये फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनकर न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली