कानपुर देहात11जून2024*12वीं की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका*
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के किसवा दरौली जलगांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। जानकारी के अनुसार, छात्रा सुबह सौंच क्रिया के लिए खेतों में गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान, उन्हें छात्रा का शव बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, इसलिए इस घटना की गहन जांच की जाए।इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।*

More Stories
हल्द्वानी15जुलाई26*उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
मेरठ15जुलाई26*पति से अवैध संबंधों के शक में ननद ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*